डुमरबहार धान उपार्जन केंद्र में जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने किया किसानों से संवाद

डुमरबहार धान उपार्जन केंद्र में जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने किया किसानों से संवाद डुमरबहार धान उपार्जन केंद्र में आज भाजपा जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और वर्तमान व्यवस्था पर प्रतिक्रिया ली।इस दौरान मनीष अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार किसानों से किए गए वादों—धान पर ₹3100 और 21 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी—को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों को खरीदी, तौल और भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।किसानों ने भी निरीक्षण के दौरान अपनी बात रखी, जिस पर तुरंत आवश्यक निर्देश दिए गए।इस दौरान पूर्व मण्डल अध्यक्ष पुरेन्द्र यादव विनोद यादव भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री राजेश यादव केदार नाग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest