
लैलूंगा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को दी श्रद्धांजलि
लैलूंगा। भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के आकस्मिक निधन पर लैलूंगा कांग्रेस परिवार ने महात्मा गांधी स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनमोहन सिंह जी के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर एक मिनट का मौन धारण किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ओमसागार पटेल, ब्लाक कांग्रेस के अधक्ष्य ठंडा राम बेहरा, जनपद अध्यक्ष किरण पैकरा, विधायक प्रतिनिधि रूपेश पटेल, कृष्ण जायसवाल, वीरेंद्र शाह ,संजय शुक्ला, प्रमोद प्रधान, आकृत सारथी, शानू खान, प्रेम गुप्ता, बाबूलाल बंजारे, राज पटेल, परमानंद पैंकरा, टिकेश डहरिया, दीनबंधु पटेल, आलोक गोयल, चिंटू मित्तल, धर्मेंद्र बानी, शंकर यादव, अप्रांश सिन्हा आदि लोग इस भावुक अवसर पर कांग्रेस परिवार ने पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी राजनीति में स्थायी छाप को सलाम किया।


EDIOR IN CHIEF – AADIWASIANCHAL.IN
