भाजपा स्थापना दिवस पर सालिक साय ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रसेवा का दिलाया संकल्प

भाजपा स्थापना दिवस पर सालिक साय ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रसेवा का दिलाया संकल्प
पत्थलगांव (जशपुर)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर पत्थलगांव मंडल के रघुनाथपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला, जहाँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय रहे। उन्होंने विधिवत पार्टी ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ध्वज को सलामी दी और “भारत माता की जय” व “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर सालिक साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक छोटे से पौधे से बढ़कर आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुकी है। उन्होंने कहा कि यह केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा का सशक्त मंच है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और समर्पण भाव से देश सेवा में जुटे रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सिंह सहित अंकित बंसल, सुनील अग्रवाल, अजय बंसल, भूषण वैष्णव, नरेश यादव, सुनील गर्ग, अवधेश गुप्ता, रूपसिंह राठिया, भुनेश्वरी बेहरा, अंजू टोप्पो, शशि पैंकरा, बालसाय चौहान और नवीन यादव समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता और मातृशक्ति उपस्थित रहीं।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति-नीति पर चलने और अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प दोहराया। सालिक साय ने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest