
लुड़ेग तमता मण्डल के ग्राम पंचायत पंडरीपानी में मनाया गया भारतीय जनसंघ के नायक पंडित डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जन्म जयंती।।
आज दोपहर राजीव गांधी लोक सेवा केन्द्र पंडरीपानी में भारतीय शिक्षाविद ,जनसंघ के नायक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जन्मदिवस बहुत ही सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से लुड़ेग तमता मण्डल के अध्यक्ष विशाल कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे ,उन्होंने सर्वप्रथम डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलीय चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका पूजन किये तत्पश्चात जनसंघ के नायक मुखर्जी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अपने उदबोधन में उनके जीवन यात्रा का वृत्तांत बताया । उन्होंने बताया कि डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का नारा:-
नही चलेगा एक देश मे दो विधान, दो प्रधान, और दो निशान।।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री सुनील शर्मा, फिलिम मिंज, इंदर साय एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के उपरांत एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण का कार्य किया गया।


EDIOR IN CHIEF – AADIWASIANCHAL.IN
