
भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में कोरबा के मोनू यादव की एंट्री, जशपुर-कोरबा में खुशी की लहर!
भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार के तहत छत्तीसगढ़ में एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा होते ही कोरबा और जशपुर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया है। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय पहचान रखने वाले अज्ञात यादव (मोनू) को भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ एनजीओ प्रकोष्ठ आईटी सेल का सह संयोजक बनाए जाने पर समर्थकों और सामाजिक संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
यह नियुक्ति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से की गई है। प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी होते ही मोनू यादव के शुभचिंतकों, युवाओं और समाजसेवियों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
मोनू यादव लंबे समय से सामाजिक कार्यों, जनसेवा, युवाओं को जोड़ने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं। उनकी कार्यशैली और सेवा भावना को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
इस नियुक्ति के बाद जशपुर और कोरबा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाइयों का तांता लगा दिया है। कई सामाजिक संगठनों ने भी मोनू यादव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पद उन्हें समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का अवसर देगा।
मोनू यादव ने नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि एनजीओ प्रकोष्ठ के माध्यम से जनकल्याण, सामाजिक उत्थान और युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।
भाजपा संगठन में इस नई जिम्मेदारी के साथ मोनू यादव की भूमिका आने वाले समय में क्षेत्र में और अधिक सक्रिय व प्रभावशाली मानी जा रही है।
कोरबा के मोनू यादव की यह नियुक्ति निश्चित ही क्षेत्रीय राजनीति और समाजसेवा दोनों के लिए नई ऊर्जा लेकर आई है।


EDIOR IN CHIEF – AADIWASIANCHAL.IN
