
➡️ दिनांक 30.12.25 को महामहिम राष्ट्रपति भारत देश श्रीमति द्रौपदी मुर्मू का जशपुर व झारखंड प्रवास प्रस्तावित
➡️ सुरक्षा व्यवस्था व सुगम यातायात व्यवस्था हेतु जशपुर पुलिस ने जारी किया सभी प्रकार के वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था
➡️ जशपुर से माँझाटोली मुख्य हाइवे मार्ग एन एच 43 पर उक्त दिनांक को सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध
➡️ रायगढ़ से रांची की ओर जाने वाली समस्त वाहन, बालाछापर चौक से डायवर्ट होकर, आरा, सकरडेगा , कोंडरा, मुकरा, सुरसांग से होते हुए, निकलेंगी माझाटोली
➡️ जशपुर से रांची की ओर जाने वाली समस्त वाहने गिरांग चौक से डायवर्ट होकर, बालछापर, आरा,सकरडेगा , कोंडरा, मुकरा, सुरसांग से होते हुए, जाएंगी मांझाटोली
— 00—
➡️ गौरतलब है कि दिनांक 30.12.25 को भारत देश की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जशपुर व झारखंड प्रवास का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके मद्देनजर, सुरक्षा व्यवस्था हेतु जशपुर से मंझाटोली तक , नेशनल हाइवे 43 पर समस्त प्रकार के दो पहिया व चार पहिया तथा भारी वाहनों का प्रवेश निषेध है। सुगम यातायात व्यवस्था व आम नागरिकों की सुविधा हेतु उक्त दिनांक को, जशपुर पुलिस के द्वारा , समस्त वाहनों हेतु, वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था, जारी की गई है।
➡️जिसके अनुसार रायगढ़ से रांची की ओर जाने वाली समस्त वाहन, बालाछापर चौक से डायवर्ट होकर, आरा, सकरडेगा , कोंडरा, मोकरा, सुरसांग से होते हुए, मांझा टोली फिर गुमला रांची की ओर निकलेंगी
➡️जशपुर से रांची की ओर जाने वाली समस्त वाहन गिरांग चौक से डायवर्ट होकर, बालछापर, आरा,सकरडेगा , कोंडरा, मोकरा, सुरसांग से होते हुए, मांझाटोली फिर गुमला, रांची की ओर निकल निकलेंगी

EDIOR IN CHIEF – AADIWASIANCHAL.IN
