नागवंशी कल्याण युवा समिति छत्तीसगढ़ के युवाओं ने भी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के उपलक्ष्य में रक्तदान देकर रक्तदान शिविर का हिस्सा बने:-*

*नागवंशी कल्याण युवा समिति छत्तीसगढ़ के युवाओं ने भी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के उपलक्ष्य में रक्तदान देकर रक्तदान शिविर का हिस्सा बने:-*

        लैलूंगा :माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर नागवंशी कल्याण युवा समिति छत्तीसगढ़ के युवाओं ने शासकीय सिविल अस्पताल पत्थलगांव में चल रहे *रक्तदान शिविर* का हिस्सा बनकर रक्तदान किया। नागवंशी युवाओं के द्वारा कई पहलुओं को लेकर काम किया जा रहा है जिसमें शिक्षा,स्वच्छता, पर्यावरण (वृक्षारोपण कार्य),समाज जागरूकता,खेल के क्षेत्र में, नशा मुक्ति अभियान एवं मानव सेवा ईश्वर सेवा की ध्येय लेकर रक्तदान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भूमिका बख़ूबी से निभा रहे हैं।इन युवाओं के द्वारा समाज को एक नई दिशा, नई राह, नई ऊंचाई पर ले जाने का काम बड़े जोर शोर से अपने सामर्थ्यानुसार किया जा रहा है तथा संस्कृति, संस्कार को बचाते हुए समाजहित, देशहित एवं राष्ट्रहित के लिए अपनी योगदान बढ़ा रहे हैं। युवाओं के माध्यम से कई रक्त जरूरतमंद परिवारों को रायपुर,कोरबा,रायगढ़, लैलूंगा,अम्बिकापुर,जशपुर,कुनकुरी एवं पत्थलगांव इन जगहों पर अनेकों बार कई यूनिट रक्तपीड़ित परिवारों को रक्तदान देकर उनकी खुशियाँ लौटाई है। इस सेवा पखवाड़ा में रक्तदान करने वाले श्री रामनिवास (खाड़ामाचा) श्री अक्षय कुमार नागवंशी (खाड़ामाचा), श्री शिवकुमार नागवंशी (सुकवांस), श्री राकेश कुमार नागवंशी (सुकवांस), श्री नारायण नागवंशी (टेटकाआमा), श्री अनिल नागवंशी (पंगसुवां) श्री जनकराम नागवंशी (पंगसुवां), श्री त्रिनाथ नागवंशी (पंगसुवां), श्री नानसाय नागवंशी (पंगसुवां) हैं और इन्हें लेकर जाने वाले श्री लोकनाथ नागवंशी (प्रांतीय कोषाध्यक्ष), श्री प्रदीप कुमार नागवंशी(प्रांतीय सह कोषाध्यक्ष), श्री मुकेश कुमार (रायगढ़ क्षेत्रीय सचिव) ने युवा समिति के कार्यों में अपनी जिम्मेदारियाँ बखूबी से निभाई।
             आज भी युवा समिति के रायगढ़ क्षेत्रीय सदस्य श्री शंकर प्रसाद नागवंशी ग्राम – बाहमा, निवासी के द्वारा कु. ललिता पैंकरा उम्र 14 वर्ष ग्राम सरईटोला निवासी को जो कि थैलेसीमिया से जुझ रही है उन्हें शासकीय अस्पताल जशपुर में जाकर एक यूनिट रक्तदान कर राहत पहुंचाकर सेवाकार्य में अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest