
*💥प्रेस ब्रीफ💥* *💥 जशपुर पुलिस 💥* *💥 दिनांक -18-02-26💥* *➡️थाना बागबहार क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग लड़की के साथ हुये दुष्कर्म के संबंध में* —00— ➡️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता दिनांक 16-02-2026 की रात्रि थाना बागबहार क्षेत्रान्तर्गत ही एक ग्राम में नाटक कार्यक्रम देखने गई थी, जहां से देर रात तक वापस घर नहीं आने पर पीड़िता के परिजनों एवं रिश्तेदारों द्वारा खोज बीन किया जा रहा था,उसी दौरान दिनांक 17.02.2026 की रात्रि में बिजली सब स्टेशन के पास रोड के पास पीड़िता अचेत अवस्था में पड़ी थी, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के पश्चात् पीएचसी पत्थलगांव रिफर करने पर पत्थलगांव अस्पताल में पीड़िता का ईलाज किया जा रहा था, इलाज के दौरान पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि दिनांक 16.02.2026 की रात में पीड़िता, नाटक देखकर पैदल घर वापस आ रही थी, तभी रास्ते में दो अज्ञात व्यक्ति उसे घर पहुंचा देगें कहकर बहला फसलाकर अपने मोटर सायकल में बैठाकर जबरजस्ती जंगल तरफ ले गये और वहां दोनों लड़कों द्वारा पीड़िता के साथ बारी बारी से जबरन दुष्कर्म किया गया। मेडिकल रिपोर्ट व मां के बताए अनुसार पुलिस के द्वारा थाना पत्थलगांव में बी एन एस की धारा 138,70(2)एवं 4,6 पॉक्सो एक्ट के अतंर्गत शून्य में प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध कर, मामला थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत होने से प्रकरण को जांच विवेचना हेतु थाना बागबहार स्थानांतरित करने पर थाना बागबहार में धारा सदर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों की पता तलाश हेतु डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर तकनीकी एवं स्थानीय थाना से विशेष टीम गठित की गई है। मामले की जांच व आरोपियों की पता साजी जारी है।आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।

EDIOR IN CHIEF – AADIWASIANCHAL.IN
