कुकरगांव में कलश यात्रा के साथ 9 वे वर्ष हुई मां दुर्गा की स्थापना

कुकरगांव जशपुर छत्तीसगढ़।

कुकरगांव, मुड़ाबहला एवं खाड़ामाचा तीनों पंचायतों के ग्रामीणों एवं समिति के सहयोग से 9 वर्षों से जीवंत है भक्ति और आस्था की परंपरा, मां दुर्गा की हुई स्थापना

नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम कुकरगांव में कलश यात्रा निकालकर विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ मां दुर्गा की स्थापना की गई। इस धार्मिक आयोजन में कुकरगांव, मुड़ाबहला एवं खाड़ामाचा के ग्रामीणों समिति सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। तीनों पंचायतों के ग्रामीणों की सहभागिता से आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कलश यात्रा के दौरान माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। दुर्गा स्थापना के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

नवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु माता रानी की आराधना में जुटे हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest