छत्तीसगढ़ में उफनते नाले में फंसी 70 यात्रियों से भरी बस..खिड़कियों से सुरक्षित निकाले गए लोग.. हिरासत में ड्राइवर

 

राजधानी रायपुर से बलौदाबाजार जा रही जय अंबे की यात्री बस शनिवार शाम करीब छह बजे विधानसभा थाना क्षेत्र के सारागांव के पास कोल्हान नाले में तेज बहाव के बीच फंस गई। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। नाले में पानी का बहाव बढ़ने के कारण पुलिस पहले से ही मौके पर मौजूद थी और वाहनों को आगे जाने से रोक रही थी।

 

बता दें कि पुलिस ने बस चालक को भी आगे नहीं बढ़ने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया। यात्रियों ने भी ड्राइवर को रोकने की कोशिश की बस में सवार यात्रियों के अनुसार नाले में पानी का बहाव देखकर कई यात्रियों ने चालक को बस रोकने के लिए कहा था। यात्रियों ने आगे जाने से मना किया, लेकिन चालक बस को रोकने के बजाय आगे बढ़ाता रहा। इसी दौरान सामने से ट्रकों की आवाजाही हो रही थी। ट्रकों को रास्ता देने के लिए बस को साइड करना पड़ा। बस जैसे ही साइड में गई, वह तेज बहाव वाले हिस्से में फंस गई।

 

बस फंसते ही मची चीख-पुकार

 

बता दें कि बस के पानी में फंसते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। पानी का बहाव देखकर कुछ यात्री घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए बस से कूदने की तैयारी करने लगे। कई यात्री खिड़कियों से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने स्थिति संभाली और यात्रियों को बस से सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया शुरू की।

 

दाईं ओर की खिड़कियों से निकाले यात्री

 

ज्ञात हो कि, पुलिसकर्मियों ने बस की दाईं ओर की खिड़कियां खुलवाईं। इसके बाद यात्रियों को एक-एक कर खिड़कियों के रास्ते बाहर निकाला गया। पुलिस के साथ ग्रामीणों ने भी रेस्क्यू अभियान में मदद की। करीब 70 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद बस को भी पानी के बहाव से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस की तत्परता के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

 

पुलिस पहले ही कर रही थी वाहनों को रोकने की कोशिश

 

हालांकि बताया गया कि नाले में पानी बढ़ने के बाद पुलिस ने मौके पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित कर दी थी। वाहनों को वापस यू-टर्न कराया जा रहा था। पुलिस की ओर से बस चालक को भी आगे नहीं जाने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद बस आगे बढ़ गई। इसी दौरान ट्रकों की आवाजाही के कारण बस को साइड करना पड़ा और वह नाले के बहाव में फंस गई।

 

लापरवाह चालक हिरासत में

 

वहीं घटना के बाद पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है कि चेतावनी के बावजूद उसने बस को आगे क्यों बढ़ाया। पुलिस बस के परमिट, चालक के दस्तावेज और घटना के दौरान मौजूद परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।

 

दरअसल सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि कोल्हान नाले में पानी का बहाव बढ़ा हुआ था। पुलिस टीम मौके पर मौजूद थी और वाहनों को आगे जाने से रोक रही थी। बस चालक को भी आगे नहीं जाने के लिए कहा गया था, लेकिन इसके बावजूद बस आगे बढ़ गई। ट्रकों के आने के कारण बस को साइड करना पड़ा और वह पानी के बहाव में फंस गई। बस में करीब 70 यात्री सवार थे।

 

फिलहाल, पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का रेस्क्यू शुरू किया। बस की दाईं ओर की खिड़कियों से सभी यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। चालक को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest