
*💥 प्रेस विज्ञप्ति 💥*
*💥जशपुर पुलिस💥*
*💥दिनांक 23.08.2026💥*
*⏺️ एक ही दिन में जशपुर पुलिस ने बनाया रिकॉर्ड — जिले के सभी 14 थाना क्षेत्रों के 358 स्थानों पर पहुंचा साइबर जागरूकता का संदेश, 30,444 सदस्य जुड़े,*
*⏺️ DIG एवं SSP जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने NES कॉलेज में विद्यार्थियों को किया संबोधित — साइबर अपराधों से बचाव, ट्रैफिक नियमों के पालन एवं करियर मार्गदर्शन के दिए महत्वपूर्ण टिप्स,*
*⏺️ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार पाटनवार ने शासकीय गर्ल्स कॉलेज जशपुर में छात्राओं को किया जागरूक,*
*⏺️ “साइबर सेल्फी” अभियान से विद्यार्थियों एवं युवाओं को बनाया जागरूकता का वाहक — “मैं जागरूक हूं, आप भी जागरूक बनें”,*
——00—–
➡️पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में जशपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में *“साइबर जागृति अभियान”* व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है।
➡️अभियान के तहत दिनांक 22 अगस्त 2026 को एक ही दिन में जशपुर जिले के सभी 14 थाना क्षेत्रों के कुल 358 लोकेशन पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान 30,444 सदस्य “साइबर जागृति अभियान” से जुड़े, जो जिले के लिए एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड है। पुलिस टीमों द्वारा स्कूल, कॉलेज, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों सहित 358 लोकेशन पर पहुंचकर विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया।
*▪️ NES कॉलेज में DIG एवं SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने विद्यार्थियों को किया संबोधित*
➡️दिनांक 22 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय जशपुर स्थित शासकीय राम भजन राय एन.ई.एस. कॉलेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित किया, उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों का पालन एवं करियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया। साइबर सुरक्षा के संबंध में विद्यार्थियों को OTP, UPI PIN, ATM PIN, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई।
*▪️ यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश*
*DIG एवं SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।*
➡️विद्यार्थियों को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के संबंध में जागरूक किया गया, उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार एवं मित्रों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।
*▪️ करियर निर्माण एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दिए महत्वपूर्ण टिप्स*
➡️कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व एवं बेहतर करियर निर्माण के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया, विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण रखते हुए नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, अनुशासन एवं निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाक्रम, विषयवार अध्ययन एवं नियमित रिवीजन के संबंध में उपयोगी टिप्स दिए गए। विद्यार्थियों को बताया गया कि सफलता के लिए सही लक्ष्य, निरंतर मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं आत्मविश्वास आवश्यक है।
*▪️ शासकीय गर्ल्स कॉलेज में ASP श्री राकेश कुमार पाटनवार ने छात्राओं को किया जागरूक*
➡️इसी क्रम में शासकीय गर्ल्स कॉलेज, जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार पाटनवार ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित किया।उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, फर्जी कॉल एवं लिंक से सावधानी, UPI फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी एवं डिजिटल सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध का शिकार होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।
*▪️ एक दिन में 30,444 सदस्य जुड़े — जिले के सभी 14 थाना क्षेत्र हुए कवर*
➡️दिनांक 22 अगस्त 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जशपुर जिले के सभी 14 थाना क्षेत्रों से कुल 30,444 सदस्य साइबर जागृति अभियान से जुड़े।
*थाना क्षेत्रवार सदस्य संख्या—*
▪️ जशपुर थाना — 3,510
▪️ बगीचा थाना — 3,186
▪️ पत्थलगांव थाना — 3,132
▪️ तपकरा थाना — 2,975
▪️ कांसाबेल थाना — 2,569
▪️ तुमला थाना — 2,494
▪️ बागबहार थाना — 2,347
▪️ लोदाम थाना — 2,339
▪️ फरसाबहार थाना — 1,929
▪️ आस्ता थाना — 1,834
▪️ कुनकुरी थाना — 1,454
▪️ दुलदुला थाना — 1,285
▪️ नारायणपुर थाना — 1,000
▪️ सन्ना थाना — 390
*इस प्रकार एक ही दिन में जिले के सभी 14 थाना क्षेत्रों से 30,444 सदस्य साइबर जागृति अभियान से जुड़े।*
*▪️ “साइबर सेल्फी” बनी जागरूकता का माध्यम*
अभियान के दौरान विद्यार्थियों एवं युवाओं को “साइबर सेल्फी” अभियान से जुड़ने एवं जागरूकता का संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
*विद्यार्थियों को संदेश दिया गया—*
“मैं जागरूक हूं, आप भी जागरूक बनें। छत्तीसगढ़ पुलिस के *‘साइबर जागृति अभियान’* से जुड़ें।” अभियान से जुड़ने के लिए c *gpolice-cyberjaagrutiabhiyaan.com पर क्लिक किया जा सकता है अथवा सेल्फी फ्रेम में दिए गए QR कोड को* स्कैन कर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा किया जा सकता है।
*▪️ जागरूक नागरिक, सुरक्षित समाज*
➡️जशपुर पुलिस का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक स्वयं साइबर जागरूक बने और अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों एवं सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक करे, *एक जागरूक नागरिक अपने साथ कम से कम 5–10 लोगों को जागरूक कर इस अभियान को और मजबूत* बना सकता है। जशपुर पुलिस द्वारा जिले के सभी 14 थाना क्षेत्रों में लगातार जागरूकता कार्यक्रमों एवं जनसंवाद के माध्यम से “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
🔐 DIG एवं SSP *जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह* की अपील :- *“मैं जिले के सभी नागरिकों एवं युवाओं से अपील करता हूं कि स्वयं साइबर जागरूक बनें और अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के कम से कम 5–10 लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करें। एक जागरूक नागरिक की पहल कई लोगों को सुरक्षित कर सकती है। आइए, हम सभी मिलकर साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता की इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाएं और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।”*

EDIOR IN CHIEF – AADIWASIANCHAL.IN
