
लैलूंगा चौहान समाज युवा प्रकोष्ठ के सतीश चौहान पुनः बने अध्यक्ष रायगढ़।चौहान समाज लैलूंगा ब्लॉक के युवा प्रकोष्ठ की बैठक में सर्वसम्मति से सतीश चौहान को एक बार फिर युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष चुना गया। उनकी पुनः नियुक्ति से समाज के युवाओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। सतीश चौहान लंबे समय से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने युवाओं को संगठित कर शिक्षा, नशामुक्ति, सामाजिक एकता और समाज सेवा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। वर्तमान में वे श्रमजीवी पत्रकार संघ लैलूंगा के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं, जहाँ वे पत्रकार हितों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर सतीश चौहान ने समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पहले से भी अधिक जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा चौहान समाज को संगठित और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, युवा साथी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।


EDIOR IN CHIEF – AADIWASIANCHAL.IN
