# पत्थलगांव में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार

🚨 **ब्रेकिंग न्यूज़ | जशपुर, छत्तीसगढ़**

**फरार आरोपी को पुलिस ने गृह ग्राम से पकड़ा, घटना में प्रयुक्त XL6 कार जब्त**

 

**पत्थलगांव।** थाना पत्थलगांव क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी निराकार यादव उर्फ रिंकू यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

 

### क्या है पूरा मामला?

 

प्रार्थी ने 31 अगस्त 2026 को थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी, जो कक्षा 12वीं की छात्रा है, 30 अगस्त को अपनी मौसी के घर जाने के लिए निकली थी। रास्ते में बस का इंतजार करते समय दोपहर करीब 3 बजे आरोपी अपनी XL6 कार से वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने नाबालिग को अश्लील इशारे किए और उसका हाथ पकड़कर कार में साथ चलने के लिए कहा। नाबालिग के चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। रिपोर्ट में आरोपी पर पहले भी पीछा करने और छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए गए हैं।

 

### पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

 

मामले में थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 193/2026 के तहत धारा 74, 351(2) बीएनएस एवं धारा 8 पॉक्सो एक्ट में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन दर्ज कराया तथा प्रार्थी और गवाहों के बयान लिए।

 

पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2026 को आरोपी को उसके गृह ग्राम से हिरासत में लिया गया। घटना में प्रयुक्त XL6 कार को भी गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest