पत्थलगांव में बड़ा बवाल! शव लेने से इनकार, 50 लाख मुआवजे की मांग

सिविल अस्पताल परिसर में किया हंगामा, परिजन मुआवजे को लेकर डटे

पत्थलगांव  पाकरगांव हादसे के बाद बुधवार सुबह पत्थलगांव के सिविल अस्पताल परिसर में तनाव फैल गया। मृतक मजदूरों के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे।

50 लाख मुआवजे की मांग

परिजन और ग्रामीण 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि बिजली विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से दो परिवारों के चिराग बुझे हैं, इसलिए उचित मुआवजा मिलना चाहिए।

अस्पताल में जुटी भीड़

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग सिविल अस्पताल परिसर में जमा हो गए। मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। प्रशासन की ओर से परिजनों से बातचीत का प्रयास जारी है।

मामला ठंडा नहीं हुआ

पाकरगांव में हुए हादसे के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है। परिजनों का कहना है कि जब तक लिखित में मुआवजे का आश्वासन नहीं मिलता, वे शव नहीं लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest