जशपुर जिले में बसा ग्राम पंचायत कुकरगांव कठ‌ईब‌हला में गूंजा “गणपति बप्पा मोरया”

धूमधाम से निकली भव्य विसर्जन यात्रा  जयकारों और भक्तों की भीड़ से भक्तिमय हुआ पूरा गांव,

 

कुकरगांव में गणेश उत्सव का समापन बुधवार को बेहद भव्य, भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल में हुआ। गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जैसे ही गणेश प्रतिमा के साथ विसर्जन यात्रा निकली, पूरा कुकरगांव “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से गूंज उठा।भक्तों के जयकारे और श्रद्धा से माहौल ने पूरे गांव को उत्सव के रंग में रंग दिया। विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

यात्रा आगे बढ़ने के साथ ही भक्तों का उत्साह भी बढ़ता गया। “गणपति बप्पा मोरया” और “अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

विसर्जन यात्रा में

भूपेन्द्र नाग अध्यक्ष लोकनाथ यादव,संतोष नाग, नरेश यादव, एवं कृष्णा, हरि, पंथुराम, मुनेश्वर संदेश, सुमंत, अदेश, संदेश, दिनेश,अन्य महिला, पुरुष, और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं के चेहरों पर भक्ति और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest